BOLLYWOOD NEWS. बॉक्स ऑफिस में आने वाली फिल्म ‘दीवानियत’ इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मिलाप मिलन जावेरी ने संभाली है। अमूल मोहन और अंशुल मोहन इस फिल्म के निर्माता हैं। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में सोनम बाजवा की एंट्री हो चुकी है। इस प्रेम कहानी फिल्म में सोनम की जोड़ी अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों स्टार्स परदे पर साथ दिखाई देंगे।
इसकी जानकारी सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा…‘दीवानियत’ में प्यार की आग लाने के लिए बहुत रोमांचित हूं। जुनून और दिल टूटने की एक गहन गाथा, जिसमें अद्भुत हर्षवर्धन राणे के साथ अभिनय किया है। प्यार के इस पागलपन को देखने के लिए आप सभी का इंतजार नहीं कर सकती।’
ये भी पढ़ें: सीडी कांड फिर चर्चा में….पूर्व CM भूपेश को बरी वाले आदेश के खिलाफ CBI ने रिवीजन फाइल की, जानिए पूरा मामला
फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। यह इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा सोनम जल्द ही फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं। वहीं रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और डिनो मोरिया जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला… ईओडब्ल्यू करेगा भारतमाला परियोजना में भ्रष्टाचार की जांच, कैबिनेट के ये फैसले भी पढ़ें
वहीं, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का होली ट्रैक ‘बम बम भोले’ रिलीज हो गया है। 1 मिनट 50 सेकंड के इस गाने में सलमान के डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। गाना जैसे ही शुरू होता है, तभी सलमान अपने स्वैग के साथ एंट्री लेकर हर मूव में छा जाते हैं। इतना ही नहीं गुलाल के झरते रंगों के बीच सलमान और रश्मिका का डांस और केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में जमीन की रजिस्ट्री हो सकती है महंगी, अब इस तरह तय होगी जमीन की सरकारी कीमत
इसके अलावा ‘बम बम भोले’ गाने में फिल्म की दूसरी कास्ट भी दिखाई दे रही है। जहां सलमान के साथ रश्मिका डांस रही हैं, वहीं काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी नजर आ रहे हैं और साथ ही पूरे साउथ कल्चर की झलक भी देखने को मिल रही है। इस गाने के बोल समीर ने लिखे हैं। प्रीतम ने गाने को संगीत दिया है। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: रंग-गुलाल से सराबोर हुआ विधानसभा परिसर, अध्यक्ष, CM, नेता प्रतिपक्ष ने खेली होली, विधायकों ने दिखाया हुनर
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो गई हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान एआर मुरुगादॉस ने संभाली है, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। इस फिल्म को ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।