AAJ KA RASHIFAL. 24 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि मंगलवार सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। 24 मार्च को शाम 4 बजकर 45 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इस योग के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना होगा। सोमवार को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
बलौदा बाजार में ट्रेन पलटाने की साजिश, पटरी पर रखा लोहे का गर्डर, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन नया प्लान बनेगा। अपने कार्य प्रणाली पर ध्यान दें। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें। किसी कार्य की टेंशन रहेगी।
दिन को शुभ बनाने के लिए: गौ माता की सेवा जरूर करें।
शुभ रंग: नीला
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। जमानत के कार्य से बचें। कोई व्यक्ति आपको हानि पहुंचा सकता है।
दिन को शुभ बनाने के लिए: माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग: ब्लू
मिथुन (का, की, कू, घा, ड़ा, छा, के, को, हा)
आज के दिन यात्रा से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम प्रसंग में झूठ न बोलें।
दिन को शुभ बनाने के लिए: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला
राजनांदगांव पुलिस के हाथ लगा इंटरनेशनल साइबर ठग, लोगों से 10 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन पार्टी और पिकनिक में जाने का प्लान बनेगा। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
दिन को शुभ बनाने के लिए: दुर्गा उपासना करें।
शुभ रंग: काला
बीजापुर में फिर मिली पुलिस को बड़ी सफलता, 6 इनामी समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन धर्म-कर्म कर पाएंगे। कोर्ट व कचहरी के काम से हानि होगी। परिवार जनों से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। दूसरों के कार्य से प्रभावित होंगे।
दिन को शुभ बनाने के लिए: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: समुद्री
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। रोजगार ठीक चलेगा। भाग्य साथ देगा। घर-बाहर टेंशन बनी रहेगी। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।
दिन को शुभ बनाने के लिए: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: केसरी
राजनांदगांव पुलिस के हाथ लगा इंटरनेशनल साइबर ठग, लोगों से 10 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप
तुला (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बना रहेगा।
दिन को शुभ बनाने के लिए: भगवान भोलेनाथ की उपासना करें।
शुभ रंग: पिंक
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप काफी खुशहाल नजर आएंगे। यात्रा के योग हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। समय आपके पक्ष में रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
दिन को शुभ बनाने के लिए: सूर्य भगवान की उपासना करें।
शुभ रंग: आसमानी
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज के दिन बकाया पैसा मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर का फायदा उठाएं। चिंता तथा तनाव से राहत मिलेगी।
दिन को शुभ बनाने के लिए: बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग: काला
मकर (भो, जा, जी, खा, की, खो, गा, गी, गू)
आज के दिन कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। कार्य में मन लगेगा। दूसरे आपसे प्रभावित होंगे। क्रोध व उत्तेजना से बचें।
दिन को शुभ बनाने के लिए: शिव आराधना करें।
शुभ रंग: पीला
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी। नौकरी में अच्छा कार्य करेंगे। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें।
दिन को शुभ बनाने के लिए: हनुमान उपासना करें।
शुभ रंग: बैंगनी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको धनहानि हो सकती है। शरीर में थकान व कमजोरी रहेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर आप प्रसन्न रहेंगे।
दिन को शुभ बनाने के लिए: शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी