RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 14 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को जिलों से हटाकर विभागीय संचालनालय और राज्य स्तरीय संस्थानों में पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची के मुताबिक जगरानी एक्का को धमतरी के जिला कार्यक्रम अधिकारी पद से हटाकर प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया को बेमेतरा से उप संचालक, संचालनालय और अजय शर्मा को जशपुर से उप संचालक, संचालनालय भेजा गया है।

इसी तरह नेरकर को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र, रायपुर में उप संचालक बनाया गया है, जबकि अवनी बिस्वाल को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र से संचालनालय में उप संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को राजनांदगांव के जिला कार्यक्रम अधिकारी पद से हटाकर प्रभारी सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग भेजा गया है।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले
तबादला आदेश के अनुसार अशोक पांडेय को गरियाबंद से दुर्ग, वरुण नागेश को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र से गरियाबंद और राजकुमार जाम्बुलकर को दुर्ग से राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। वहीं सुधाकर बोदले को सक्ती से सरगुजा भेजा गया है।

इसके अलावा सहायक संचालक स्तर के लुपेन्द्र महिनाग, ऋतीश कुमार टंडन, अतुल दाण्डेकर और अनुकूल पांडेय को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित नवीन पदस्थापना स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।






































