BILASPUR NEWS. संपत्ति विवाद के चलते अपने ही अपनों के जान के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा एक नहीं कई मामला सामने भी आते रहता है। एक मामला कोटा क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर चाचा ने अपने भतीजे को ही मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ेंःदुर्ग के इस राइस मिल में आग लगने से बारदाना और धान जलकर राख…जानिए कैसे हुआ हादसा
बता दें, मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जहां पर झारखंड के गढ़वा जिला निवासी सुप्रीम कुमार उम्र 30 वर्ष ट्रेलर ड्राइवर है। उसके पिता और अन्य रिश्तेदार बिलासपुर और आसपास के जिलों में रहकर ड्राइवरी का काम करते हैं। सुप्रीम और उनके परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
इसके चलते सुप्रीम के चाचा ने पहले उसके पिता को फोन पर संपत्ति विवाद को लेकर धमकी दी थी। उसने सुप्री की हत्या करने की धमकी उसके पिता को दी थी। 10 मार्च को अचानक से सुप्रीम गायब हो गया। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। वो मिल ही नहीं रहा था।
उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी।पुलिस को 15 मार्च को कोल साइडिंग के पास सुप्रीम का शव झाड़ियों के बीच मिला। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं आरोपी चाचा की तलाश पुलिस कर रही है। हत्या के बाद से आरोपी शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया था। पुलिस झारखंड व अन्य क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ेंःबालोद के 3 ब्लॉक में जलस्तर को लेकर खतरे की घंटी, प्रशासन ने शुरू किया जल जतन अभियान
संपत्ति को दे रहे महत्व
संपत्ति विवाद में हत्या की कई घटनाएं हो चुकी है। बीते दिनों मस्तूरी क्षेत्र में एक मामला सामने आया था जहां पर जेठ ने अपनी बहू की साड़ी खींची थी और फिर उसकी बहुत पिटाई की थी। संपत्ति को लोग इतना ज्यादा महत्व दे रहे हैं कि इंसान की जान तक लेने से नहीं डर रहे हैं।