BILASPUR. बिलासपुर में नगर निगम के नाम से कांग्रेस पार्षद के अवैध वसूली का मामला सामने आया है। निगम का फर्जी रसीद देकर कांग्रेस पार्षद ने दुकानदारों से अवैध वसूली की है। जांच के बाद निगम ने पार्षद के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल, नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 50 में बहतराई के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों का निर्माण किया गया है। यहां के पार्षद अमित कुमार सिंह ने दुकानों के आबंटन के नाम से कई लोगों से अवैध वसूली कर ली है। बताया जा रहा है, निगम का फर्जी रसीद बनाकर लोगों से अवैध वसूली की गई है। निगम को इसकी शिकायत मिली थी। जिसपर निगम ने टीम बनाकर इसकी जांच कराई।
जांच में ये बातें सामने आई कि, कांग्रेस पार्षद ने जालसाजी व कूटरचना कर निगम के फर्जी रसीद के जरिए कई लोगों से अवैध वसूली की है। 7 दुकानदारों से 2 लाख से अधिक की वसूली की गई है। मामले में जानकारी नगर निगम बिलासपुर अमित कुमार ने दी है।
ये भी पढ़ें : विधायक की पहल पर भिलाई में खुलेगा 2 हमर क्लीनिक, BSP प्रबंधन से मिली एनओसी
जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद निगम ने अब इसकी लिखित शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जिसपर सरकंडा पुलिस ने आरोपी पार्षद अमित कुमार सिंह के खिलाफ धारा 420,467,468,471 धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
हालंकि, एफआईआर के बाद आरोपी पार्षद फरार हो गया है। वहीं पुलिस केस के बारे में CSP बिलासपुर पूजा कुमार ने बताया है। कि पुलिस सरगर्मी से आरोपी पार्षद की तलाश कर रही है।