छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के जमगहन मुक्तिधाम के पास 23 अक्टूबर को मृत हालात में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया है। मृतक की पहचान दलालपाली निवासी छोटूराम यादव के रूप में हुई थी। Read More
सक्ती उप जेल के बाहर युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।जिसमें जेलर सहित 3 आरक्षक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। मामले की सच्चाई जानने जब जेलर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवक आदतन अपराधी है। Read More
सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरगिरा में 35 वर्षीय युवक की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी सचिन कुमार सहीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और फरार 2 आरोपी के तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 29 सितंबर शाम साढ़े सात बजे तीन आरोपियों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने पुलिस अलग अलग टीम गठित कर जांच कर रही थी। Read More
जिले के चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव वेदांता पॉवर प्लांट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर भू- विस्थापित कर्मचारियों व किसानों के साथ आज दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हुए हैं। Read More
सक्ती जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत छपोरा चौकी क्षेत्र के एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दस साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। Read More
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल गांव में पानी के बंटवारे व पुरानी रंजिश को लेकर हुई पूर्व पंच की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। इससे पहले 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। Read More
सक्ती पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी बलवीर उरांव घर में घुसकर जबरन नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना की शिकायत सक्ती थाना में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। Read More
अवैध शराब कार्रवाई में पैसे की लेनदेन मामले में सक्ती जिले के बाराद्वार थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत को एसपी अंकिता शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। आरक्षक के खिलाफ लेनदेन की शिकायत मिली थी। प्राथमिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर एसपी ने यह कार्रवाई की है। Read More
सक्ती के राजमहल में बीते बुधवार को हुए दंगे के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले के मुख्य साजिश कर्ता राजेश शर्मा, राजकुमार अग्रवाल व अमन जोशी अब भी फरार हैं। Read More
सक्ती रियासत के राजा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का आज 29 अप्रैल मंगलवार को 83 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। उन्होंने सक्ती स्थित हरी गुजर महल में अंतिम सांस ली। Read More
सक्ती को नया जिला बनाए जाने के बाद जिला पंचायत के लिए पहली बार चुनाव हुए हैं, जिसमें बीजेपी के 9 सदस्य कांग्रेस से 3 वे 2 सदस्य निर्दलीय चुनाव जीतकर आए थे। Read More
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दोषियों पर एफ.आई.आर कराने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। Read More
समाज के लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। तत्कालीन उप पंजीयक व जमीन माफिया पर मिलकर जमीन की रजिस्ट्री सामान्य वर्ग को कराने का आरोप है। Read More
प्रभारी प्राचार्य प्रकाश रात्रे और विज्ञान सहायक रोहित साहू को यथावत रखने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने सुबह 10 बजे से ही स्कूल गेट में ताला जड़कर प्रदर्शन करने लगे Read More
जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक की टीम भी बुलाई गई थी, मगर आरोपी के बारे में कोई पता नहीं चल सका है। फिलहाल हसौद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी है। Read More
मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक दिवसीय हड़ताल के लिए 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वाहन में सवार होकर जा रही थी। ग्राम पंचायत हसौद की गैस एजेंसी के पास मालवाहक जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सवार थी अनियंत्रित होकर पलट गया। Read More
अनशन का मुख्य उद्देश्य पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त रेत उपलब्ध कराने की मांग थी। ताकि गरीबों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। Read More
23 अक्टूबर को हैप्पी पब्लिक स्कूल की स्कूल वैन बरेकेल, पिसौद के बच्चों को लेकर सोन नदी में बने एनीकेट से होकर हसौद जा रही थी। उसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। तब इन्ही चार युवकों ने साहस दिखाते हुए नदी से सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। Read More