SAKTI NEWS. सड़क दुर्घटना लगातार बढ़ रही है। सक्ती में भी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आयी है। जहां पर वाहन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सवार होकर जा रही थी। अचानक से हादसा हुआ और वाहन पलट गया। हादसे में 3 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आयी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ेंःसड़कों की खस्ता हाल पर हाईकोर्ट के फटकार का असर, शहर की सड़कें हुई चकाचक
बता दें, मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक दिवसीय हड़ताल के लिए 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वाहन में सवार होकर जा रही थी। ग्राम पंचायत हसौद की गैस एजेंसी के पास मालवाहक जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सवार थी अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे 3 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आयी है। वहीं 18 कार्यकर्ताओं को मामूली खरोच व चोंट आयी है। हादसे के बाद मालवाहक का चालक फरार हो गया। वहीं घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मालवाहक में पहले भी हुए है हादसे
मालवाहक वाहन में यात्रियों को ले जाने का कार्य पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी हुआ है। कवर्धा में तेंदूपत्ता मजदूरों को ले जा रहा मालवाहक भी खाई में गिर गया था। जिससे कई मजदूरों की मौत हो गई थी। इस तरह और भी कई हादसे हुए है। इसके बाद भी मालवाहक में लोगों को बैठाकर ले जाया जा रहा है।





































