बिलासपुर से लगे ग्राम बिजौर (महतराई) निवासी शक्ति लाल सूर्यवंशी ने अपनी पत्नी रेखा सूर्यवंशी को प्रसव के लिए 12 जून को पेंडलवार नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया। डिलीवरी के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। महिला को लगातार तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। Read More



























































