JOB NEWS. दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सभी नियुक्तियां संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से तीन साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों को अपना आवेदन जमा करना होगा। भर्ती अभियान के तहत तीन अलग-अलग पदों को भरा जाएगा, जिसमें ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट, कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की अलग-अलग शर्तें निर्धारित की गई हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या एमसीए की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम आठ वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। आवेदक के पास बीसीए या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम पांच वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है। इस पद के लिए बीसीए, बीएससी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

पदवार मासिक वेतन
पद मासिक वेतन
ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर ₹1,00,000
ऑफिस असिस्टेंट ₹25,000
कंप्यूटर लैब असिस्टेंट ₹20,000

ऐसे होगा चयन
आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्र उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल या फोन के माध्यम से इंटरव्यू की सूचना भेजी जाएगी। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।

ये है आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों को निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी। साथ ही अपडेटेड रिज्यूमे और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।


































