यह अनुबंध नवंबर 2019 से लागू है और 31 मई 2026 को समाप्त होना था। MSTC के ई-नीलामी प्लेटफॉर्म के जरिए स्क्रैप बिक्री में पारदर्शिता और बेहतर राजस्व मिलने की बात कही गई। Read More
अब हत्या, दुष्कर्म, आत्महत्या और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों की वैज्ञानिक जांच के लिए नमूनों को बिलासपुर भेजने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। स्थानीय स्तर पर ही ब्लड सैंपल, विसरा, स्लाइड, मादक पदार्थ, केमिकल और अल्कोहल की जांच संभव हो सकेगी, जिससे जांच प्रक्रिया तेज और प्रभावी बनेगी। Read More
जनचौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने “लखपति दीदी” सुमिला कोरवा और पुष्पलता चौहान से बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में अब तक 8 लाख और देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 करोड़ से अधिक “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। Read More
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को घर बैठे रोजगार और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “ई-श्रम साथी” मोबाइल एप (छत्तीसगढ़ डिजिटल लेबर चौक) की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत राज्य और देश की अर्थव्यवस्था की नींव है, इसलिए उनके योगदान का सम्मान और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। Read More
इस परियोजना से बस्तर की प्रसिद्ध अरेबिका कॉफी, जैविक इमली, महुआ उत्पाद और ढोकरा शिल्प जैसे उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी। कम लॉजिस्टिक लागत के कारण ये उत्पाद वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत बनेंगे, जिससे स्थानीय किसानों और शिल्पकारों की आय में वृद्धि होगी। Read More
राज्यभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 335 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें जमाखोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 3,841 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और 97 एफआईआर दर्ज की गईं। हालांकि अब तक कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए वितरण व्यवस्था की निगरानी बढ़ा दी गई है। Read More
सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, सैन्य एवं अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, हॉस्टल, समाज कल्याण संस्थान, रेलवे और एयरपोर्ट कैंटीन को 100 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और उनके गेस्ट हाउस/कैंटीन को 50 प्रतिशत तथा पशु आहार, बीज उत्पादन इकाइयों, होटल और रेस्टोरेंट को 20 प्रतिशत आपूर्ति निर्धारित की गई है। Read More
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल के दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे। इसके चलते कई लोगों का बिजली बिल लगातार बढ़ता चला गया। सरकार अब ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह विशेष योजना लेकर आई है। Read More
CM ने कहा कि यह घटना देश के करोड़ों आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों और मातृशक्ति की भावनाओं को गहराई से आहत करने वाली है। अपने पत्र में CM ने यह भी कहा कि यह पहली बार हुआ है जब किसी राज्य सरकार के व्यवहार को लेकर स्वयं राष्ट्रपति जी को अपनी पीड़ा सार्वजनिक करनी पड़ी है। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने साबित कर दिया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं। राज्य सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण, नवाचार और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ‘सशक्त युवा, समृद्ध छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कदम है। Read More
बोनस राशि ट्रांसफर होने के बाद मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के किसानों से संवाद भी किया। जगदलपुर की किसान बसंती ने बताया कि उनके खाते में 36 हजार रुपये आए हैं, जिनका उपयोग वे अपने परिवार के लिए करेंगी और इस बार होली अच्छे से मना सकेंगी। Read More
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा भावना का सजीव दस्तावेज है। उनके अनुसार, फिल्म के माध्यम से संघ की विचार यात्रा और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने इसे करमुक्त करने का फैसला लिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें। Read More
मुख्यमंत्री ने “राजीव युवा मितान क्लब योजना” पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस योजना में केवल टी-शर्ट और टोपी पर खर्च किया गया, जबकि युवाओं के भविष्य के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पीसीसी स्तर पर भ्रष्टाचार कर एक पूरी पीढ़ी को नुकसान पहुंचाया गया। Read More
मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के तीसरे वर्ष का यह बजट “संकल्प” थीम पर आधारित है। Read More
छत्तीसगढ़ की राजनीति में जहां अक्सर आरोप-प्रत्यारोप का माहौल देखने को मिलता है, वहीं चिरमिरी से सामने आई एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी और सरलता की प्रशंसा की है। Read More
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। Read More
सीएम साय आज अंबिकापुर दौरे पर है। इस दौरान सीएम साय ने हाईटेक नवीन कार्यालय परिसर का भूमि पूजन किया। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सीएम साय ने गरियाबंद जिले में हुई हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया। Read More
छत्तीसगढ़ का वर्षों पुराना सपना आज साकार हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के ग्राम माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के भूमिपूजन अवसर पर कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना राज्य को फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी। साथ ही यह पहल छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। Read More
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट अवार्ड कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सचिव और कलेक्टरों को दो टूक कहा कि सांसद और विधायकों के पत्रों का जवाब दें। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्र पर गंभीरता से काम करें। आमजन के आवेदन जनप्रतिनिधियों को प्राप्त होते हैं। CM विष्णु देव साय ने अधिकारियों को कहा जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू किया जाएगा। ई-ऑफिस से भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम है। सुशासन तभी जब नीति और नियत अच्छी हो। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंच से प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश दिया। वंदे मातरम और राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें जनविश्वास, गौरव और निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। Read More
छत्तीसगढ़ में हाल ही में भूमि गाइडलाइन दरों में भारी वृद्धि के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है । विष्णु देव साय ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि 2017 के बाद से गाइडलाइन दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई थी जबकि नियमों के तहत हर साल इन दरों में संशोधन किया जाना चाहिए। Read More
राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों से हुए स्वागत के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गोंड समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज नवा रायपुर में रखी गई थी। कैबिनेट के पहले सभी मंत्रियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बिहार चुनाव में जीत की खुशियां मनाई और बधाई दी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस मीटिंग में अहम निर्णयों पर मुहर लगाई गई। Read More
अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (इन्वेस्टमेंट लेटर्स) सौंपे। छत्तीसगढ़ को प्राप्त निवेश प्रस्ताव से राज्य में 10,532 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। Read More
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार चुनाव के लिए अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके दी है। Read More
बिहार चुनाव के लिए सियासी दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की बिहार रवानगी भी शुरु हो गई है। यह नेता बिहार में केंद्र के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का भी प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कल बिहार जाएंगे। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में कैबिनेट मीटिंग रखी गई थी। इस बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। आज मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो रहे 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमिताभ जैन को भावभीनी विदाई दी गई और नवनियुक्ति मुख्य सचिव विकास शील (भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच) का स्वागत किया गया। Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे। Read More
राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम "के मार्ट" में रोजमर्रा की ज़रूरत का सामान खरीद रहे लोग उस समय सुखद आश्चर्य से भर उठे, जब उन्होंने देखा कि जीएसटी बचत का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, इसे देखने स्वयं प्रदेश के मुखिया पहुँचे हैं। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम से हजारों महिलाओं के साथ इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर इन अभियानों के शुभारंभ के साक्षी बने। Read More