वकील की फीस देने का बहाना बनाकर किसान के बैंक खाते से लगभग 7 लाख रुपये भी निकाल लिए। मामले में कोटा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Read More
तिफरा चौक निवासी फल व्यवसायी मनीष गोस्वामी (32) रविवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी के साथ दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक वहां पहुंचा और पीछे से मनीष को पकड़कर धारदार चाकू से पेट और पीठ पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Read More
मामला सक्ती थाना क्षेत्र के कर्रापाली गांव का है। जांजगीर-चांपा जिले के बालपुर निवासी अजय सिंह गोड़ (36) ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 मई को वह अपने चाचा ससुर महंगु गोड़ के बुलावे पर कर्रापाली गांव पहुंचा था। वहां उसे जानकारी मिली कि उसकी रिश्तेदार तीजबाई को उसका पति दिलेश्वर सिदार आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता है। Read More
हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए शव के पास जहर की शीशी रखकर कहानी गढ़ी गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता, बड़े भाई और एक नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया है। Read More
करीब दो साल पुराने इस मामले का खुलासा पुलिस ने दोबारा जांच के दौरान किया है। आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई कर बोरे में दबा कंकाल बरामद किया गया है। Read More
कारोबारी के भरोसे में आकर महिला ने आरटीजीएस और नकद माध्यम से अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये निवेश कर दिए। इस दौरान दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा और संबंधों में नजदीकियां बढ़ती गईं। Read More
सोमवार रात पति-पत्नी अपने घर में साथ सोए थे। मंगलवार सुबह महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में घर में मिला। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। Read More
कुदुदंड निवासी प्रियंका कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते रविवार की रात उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 1 बजे उन्हें कुछ जलने की गंध आई। जब वे बाहर आईं तो देखा कि स्कूटी धू-धू कर जल रही थी। Read More
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस अपहरण की योजना में पीड़ित का सगा भांजा ही शामिल था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही ठेकेदार मामा से मोटी रकम वसूलने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया। Read More
शुरुआत में मनिंदर ने परिवार से छोटे-छोटे कर्ज के नाम पर 5-10 हजार रुपये लेना शुरू किया। जब परिवार ने और पैसे देने से मना किया, तो उसने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। आरोपी ने कीर्तन के दौरान ली गई सामान्य तस्वीरों को AI तकनीक से अश्लील फोटो और वीडियो में तब्दील कर दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। बदनामी के डर से पीड़ित परिवार ने किस्तों में उसे करीब 20 लाख रुपये दे दिए। Read More
ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपी ने 103 करोड़ रुपए के फर्जी डिमांड ड्राफ्ट तैयार किए। उसने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि यह राशि चैरिटी के लिए भारत आ रही है, लेकिन इसके क्लियरेंस, टैक्स और आरबीआई की अनुमति के नाम पर विभिन्न किस्तों में पैसों की जरूरत है। अपने दोस्त पर भरोसा कर वकील ने अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 3 करोड़ रुपए जमा कर दिए। Read More
घटना को अंजाम देने के लिए 21 मार्च को रणजीत ने दामोदर सिंह को दुर्गा पूजा के बहाने गांव झाफल बुलाया। रास्ते में मनोहरपुर के पास सुनसान इलाके में पहले से घात लगाए बैठे संजय यादव और उसके साथियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। Read More
ग्राम बंदोरा निवासी विनोद वर्मा (42) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भतीजा राहुल कुर्मी (25), जो 'राहुल ऑटो' नाम से धुलाई सेंटर चलाता था, 28 मार्च की सुबह घर से निकला था। शाम को उन्हें सूचना मिली कि राहुल का शव घर के पास ही पड़ा है। राहुल के शरीर पर गला घोंटने और सिर व चेहरे पर ईंट से हमले के गहरे निशान थे। Read More
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। आरोपियों ने हत्या करने के बाद सबूत छिपाने की नीयत से शव को मिट्टी में दफना दिया था। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। Read More
राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन तस्करी के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। Read More
कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते एक युवती की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बार-बार फोन करने और 'प्रपोज' करने से परेशान होकर युवती का गला चापड़ से काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेखौफ होकर अपनी ट्रक में जाकर सो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक फल विक्रेता की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है Read More