जनाब मफीक 13 अगस्त को करिसुंडा गांव स्थित सरकारी स्कूल में पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने स्कूल की बदहाली और अव्यवस्थाओं का वीडियो बनाया था। Read More
मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस गौरांग कांत ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर इन साक्ष्यों की जांच की जा सकती है। ऐसे में किसी भी रिकॉर्ड को मिटाने, बदलने, नष्ट करने या उससे छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं होगी। Read More
भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 मतों के अंतर से पराजित किया था। यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ममता बनर्जी इससे पहले इसी सीट से लगातार तीन बार विधायक चुनी जा चुकी थीं। Read More
आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही विरोध कर रहे लोगों ने उन्हें घेर लिया और चोर-चोर के नारे लगाए। इस दौरान कथित तौर पर धक्का-मुक्की, जूते, अंडे और पत्थर फेंके गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। घटना के दौरान उनकी शर्ट फटने की भी बात सामने आई है। Read More
कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “जल्दी-जल्दी यहां से निकल जाओ, वरना कड़ी कार्रवाई होगी। हम घुसपैठियों को जेल में रखकर सरकारी खर्च पर नहीं पालेंगे। Read More
फालता विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ था, लेकिन कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी, चुनाव चिह्न से छेड़छाड़ और हिंसा की शिकायतों के बाद मामला विवादों में आ गया। Read More
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही इस मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद पंजीकृत मस्जिदों के इमामों को 3000 रुपये तथा मुअज्जिन व पुजारियों को 2000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे थे। सरकार का मानना है कि धर्म के आधार पर चलाई जा रही सहायता योजनाओं को बंद किया जाना चाहिए और इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। Read More
मनोज अग्रवाल की देखरेख में विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision - SIR) कराया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से लगभग 91 लाख वोटर्स के नाम हटा दिए गए थे, जिसे लेकर विपक्षी दल लगातार हमलावर रहे हैं। Read More
प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन तेज, अमित शाह की मौजूदगी में लग सकती है नाम पर मुहर, बीजेपी ने चुनाव में 207 सीटें जीतकर दो-तिहाई से ज्यादा हासिल किया है बहुमत
Read More
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इन चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों की जीत है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा की संभावित पूर्ण बहुमत सरकार को राज्य के इतिहास में नया अध्याय बताया और इसे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया। Read More
चुनाव आयोग के अनुसार इन पांचों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को मिलाकर कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इस चुनाव में करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। Read More
सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डॉ. सी.वी. आनंद बोस को 17 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उस समय राज्यपाल का पद खाली होने के बाद ला गणेशन, जो उस समय मणिपुर के राज्यपाल थे, अतिरिक्त प्रभार के रूप में बंगाल के राज्यपाल का कार्य देख रहे थे। Read More