RAIPUR NEWS. पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बीच पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए की शानदार सफलता पर छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रायपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में बीजेपी एवं एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश पर हर्ष जताया है। उन्होंने इसके लिये वहां की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं विकासोन्मुख जनता का हृदय से अभिनंदन किया है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इन चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों की जीत है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा की संभावित पूर्ण बहुमत सरकार को राज्य के इतिहास में नया अध्याय बताया और इसे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इन नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा कि असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की वापसी यह दर्शाती है कि पूर्वोत्तर अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे “अराजकता पर राष्ट्रवाद की जीत” बताते हुए कहा कि इन परिणामों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और भाजपा का विस्तार अब देश के पूर्व और दक्षिण-पूर्व तक मजबूत हुआ है।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने कहा कि यह जीत लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है और पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन तुष्टीकरण की राजनीति के अंत का संकेत है।

इसी कड़ी में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने इन नतीजों को “क्रांतिकारी” बताते हुए कहा कि अब सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में राष्ट्रवादी राजनीति मुख्यधारा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और ‘डबल इंजन सरकार’ पर भरोसा जताया है।
कुल मिलाकर, इन चुनाव परिणामों ने भाजपा और एनडीए के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हुए देश की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत दिए हैं।

bengal election, bengal election result 2026, BJP-NDA victory, Chhattisgarh News, election 2026 result, Raipur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, असम और पुडुचेरी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, पश्चिम बंगाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए की शानदार सफलता





































