बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान तेज गति से चल रहा है। पिछले चार दिनों में जवानों ने 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को सफलतापूर्वक नष्ट किया है। Read More
प्रदर्शन में करीब दो हजार लोग शामिल थे। अपर कलेक्टर शिव बनर्जी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था। Read More
बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से शिवरात्रि और उनकी गोद में बैठी बच्ची सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को कुचल दिया। Read More
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में 18 फरवरी 2026 को कुरुद से अभनपुर के बीच 22 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉडगेज लाइन का स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन के माध्यम से किया गया। यह निरीक्षण कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (रेल संरक्षा आयुक्त), दक्षिण पूर्व सर्कल, कोलकाता द्वारा संपन्न कराया गया। Read More
छत्तीसगढ़ की राजनीति में जहां अक्सर आरोप-प्रत्यारोप का माहौल देखने को मिलता है, वहीं चिरमिरी से सामने आई एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी और सरलता की प्रशंसा की है। Read More
छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति में अहम बदलाव करते हुए राज्य के तीन पारंपरिक ड्राई डे समाप्त कर दिए हैं। इस फैसले के बाद इस बार होली पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। सरकार ने होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को ड्राई डे की सूची से हटा दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षकों की निजता और व्यक्तिगत संसाधनों के उपयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप इंस्टॉल करने के लिए किसी भी शिक्षक को बाध्य नहीं किया जा सकता। साथ ही, जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता शिक्षक के खिलाफ इस ऐप को लेकर किसी भी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। Read More
RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि एवं संपत्ति पंजीयन से जुड़ी गाइडलाइन दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने 11 जिलों से प्राप्त पुनरीक्षित प्रस्तावों पर विचार करते हुए संशोधित गाइडलाइन दरों को अनुमोदन प्रदान किया है। इससे आम नागरिकों को संपत्ति पंजीयन प्रक्रिया में राहत और पारदर्शिता मिलने की... Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भरण-पोषण को लेकर एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जब तक ठोस सबूतों से दूसरी शादी या 'चूड़ी प्रथा' जैसे आरोप साबित नहीं हो जाते, तब तक किसी पत्नी को उसके भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने पति की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने पत्नी पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर गुजारा भत्ता देने से इनकार किया था। Read More
पेंड्रा–रतनपुर मुख्य मार्ग स्थित बंजारी घाटी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शहडोल (मध्यप्रदेश) से बिलासपुर की ओर कोयला लेकर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और खलासी दोनों की मौत हो गई। Read More
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत विश्व क्रिकेट के 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के बिगड़ते स्वास्थ्य पर गहरी चिंता जताई है। इन पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चिकित्सा सुविधा और सम्मानजनक व्यवहार देने की मांग की है। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर ठगी का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। इस गिरोह ने अब तक 74 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। बेरोजगार युवाओं को लुभावने पोस्टर्स और विज्ञापनों के जरिए निशाना बनाया जा रहा था। Read More
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस प्रकरण में जेल में बंद 17 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। यह मामला वर्ष 2023 में हुए बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड से जुड़ा है, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। Read More
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अमीनुल खान सूरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अल्पसंख्यकों के साथ प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ रही हैं और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। Read More
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल मुक्त भारत अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में 22 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए पुलिस और सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। Read More
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र स्थित घासीदास नगर में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं शुरू होने से ठीक पहले सामने आई है, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। Read More
वर्ष 2012 से बिलासपुर–रायपुर फोर लेन और सिक्स लेन सड़क परियोजना में अपनी महंगी सड़क किनारे की जमीन गंवा चुके किसानों को अब 14 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद राहत की उम्मीद नजर आने लगी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपंकर दत्ता और जस्टिस सतीश शर्मा की खंडपीठ में इस बहुप्रतीक्षित मामले की सुनवाई हुई। Read More
प्रदेश के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा कोल्ड्रिंक्स फैक्टरी में आयकर विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह छह सदस्यीय टीम फैक्टरी पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों (EMRS) में शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक पदों पर हो रही सीधी भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय से अपनी सेवाएँ दे रहे अतिथि शिक्षकों के अनुभव को नजरअंदाज करना अन्यायपूर्ण होगा। जस्टिस ए.के. प्रसाद की सिंगल बेंच ने आदेश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया में याचिकाकर्ता शिक्षकों को उनके अनुभव के आधार पर उचित वरीयता दी जाए। Read More
8वें वेतन आयोग के तहत संभावित वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर हैं। “8th पे कमीशन सैलरी कैलकुलेटर” नाम से एक फर्जी मोबाइल ऐप का लिंक व्हाट्सएप और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए तेजी से वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस ऐप से कर्मचारी अपनी संशोधित सैलरी का आंकलन कर सकते हैं, जबकि एजेंसियों ने इसे बड़ा साइबर फ्रॉड बताया है। Read More
स्व. श्री लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ के चिकित्सकों की तत्परता, उच्चस्तरीय चिकित्सा प्रबंधन और समन्वित टीमवर्क के चलते एक 23 वर्षीय प्रथम गर्भ प्रसूता को पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट जैसी अत्यंत गंभीर स्थिति से सफलतापूर्वक बचा लिया गया। Read More
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इकलौते बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहे पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव की है। Read More
चिरमिरी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसदीय सचिव और निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों को लेकर चल रहे सस्पेंस पर विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही योग्यl उम्मीदवारों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। Read More
खैरागढ़ में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जालबांधा क्षेत्र में शनि मंदिर के पास स्थित फैक्ट्री से उठती आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। Read More
मनेंद्रगढ़ में आयोजित अमृतधारा महोत्सव के दौरान शुक्रवार को उस समय असहज स्थिति बन गई, जब नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव और उनके पति विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव कार्यक्रम से नाराज होकर बाहर निकल गए। घटना के बाद कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल रहा। Read More
छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के दिन घूमने गए एनएमडीसी में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया है। रविवार दोपहर से लापता जवान की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने साथ गए अन्य जवानों से पूछताछ शुरू कर दी है। Read More
जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नशे की लत ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। मन्नाडोल इलाके में सोमवार को एक बेटे ने अपने ही वृद्ध पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात ने न केवल इलाके में दहशत फैला दी, बल्कि नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Read More
छत्तीसगढ़ के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को पेंट और केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे अनव इंडस्ट्रीज में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और काले धुएं का गुबार छा गया। Read More
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले के एक मजदूर की मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हत्या कर दी गई। घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा इलाके की है, जहां मजदूरी करने गए भोजराम नारंगे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित GATE परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा से आए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सरोना स्थित ‘आयन डिजिटल जोन’ परीक्षा केंद्र में की गई। Read More