RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच युवक कांग्रेस ने 11 जिलों के नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बचे हुए जिला अध्यक्षों की घोषणा तीन-चार दिनों में होने की संभावना है। हम आपको बता दें कि युवा कांग्रेस में इस बार पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ काम करने वाले युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया था। इसको लेकर पूरे प्रदेश में लंबे समय से प्रक्रिया जारी थी।

पिछले दिनों युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान जिला अध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया था। इसके बाद स्थानीय नेताओं के हरी झंडी मिलने के बाद आज पहली सूची जारी की गई है। इसमें कांकेर में राजेंद्र राजू दुबे जिला अध्यक्ष और महेंद्र नायक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह बस्तर रूरल अभिषेक डेविड, जगदलपुर शहर में नीलकेत राज झा, सुकमा में आर्यन चौहान, बेमेतरा में प्रांजल तिवारी, भिलाई नगर में इमाम खान, बिलासपुर रूरल में सुनील पटेल, जांजगीर चांपा में पंकज शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

शक्ति में प्रताप चंद्र, रायगढ़ रूरल उस्मान बैग, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में शुभम बाजपेई जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि इस बार पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका में विभिन्न पदों पर जीत कर आए युवाओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिन जिला अध्यक्षों ने अच्छा काम किया है उन्हें रिपीट भी किया जा रहा है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि संगठन सृजन के तहत एक लंबी प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्षों का नाम फाइनल कर दिया गया है । पार्टी हाई कमान के वरिष्ठ नेताओं की स्वीकृति के बाद इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।





































