दीपक बैज ने बताया कि अगस्त महीने में सरगुजा और बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जबकि सितंबर में शेष तीन संभागों के अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में संगठन के कामकाज की समीक्षा की गई और 'कनेक्ट सेंटर' के माध्यम से हो रही ऑनलाइन रिपोर्टिंग के आधार पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यों की सराहना की गई। Read More















































