BIJAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ समेत देशभर नक्सलवाद खात्मे में फोर्स जुटी है। इस बीच, आज यानी 22 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। वे पड़ोसी राज्यों के डीजीपी और अफसरों के साथ बैठक भी लेंगे। इससे पहले ही बीजापुर जिले में नक्सलियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए 2 ग्रामीणों को किया। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इनमें एक सरेंडर नक्सली भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात बड़ी तादाद में हथियारबंद नक्सली सेंड्राबोर और एमपुर पहुंचे। उनके घर से सरेंडर नक्सली समैय्या और ग्रामीण वेको देवा को किडनैप कर ले गए। इस दौरान दोनों को नक्सलियों ने बेरहमी से पीटा। उनपर आरोप लगाया कि तुमने पुलिस से मुखबिरी की है। इस दौरान नक्सलियों ने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। मर्डर के बाद लाश को गांव में ही फेंककर भाग गए।
ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग में अमेरिका भी कूदा…छह B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स भेजे, इसमें अंडरग्राउंड टारगेट तबाह करने की क्षमता

वहीं इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो जवानों को मौके के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक पर इनकी जान ली है। मृतकों का नाम समैय्या और वेको देवा है। समैय्या पहले नक्सली था। उसने 2025 में आत्मसमर्पण किया है। वहीं वेको देवा ग्रामीण है। दोनों नक्सल प्रभावित गांव सेंड्राबोर और एमपुर के रहने वाले थे। इन्हें मिलाकर बीजापुर में 7 दिन में ये 5वीं हत्या है।

बता दें कि 17 जून 2025 को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के एक गांव में 3 ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इनमें एक 13 साल का 7वीं और दूसरा 20 साल का कॉलेज का छात्र और तीसरा ग्रामीण युवक शामिल है। पूरा मामला पेद्दाकोरमा गांव का है। नक्सली गांव के 10 से ज्यादा लड़कों को बंधक बनाकर अपने साथ लेकर गए। हालांकि, उनकी बेदम पिटाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया था।






































