BIJAPUR NEWS. एक तरफ माओवादी सरकार से शांति वार्ता का पर्चा जारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज गंगालूर ईलाके में मुठभेड़ जारी है। आज गंगालूर इलाके में नक्सली विरोधी अभियान के दौरान गंगालूर थाना इलाके के जंगलों में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान 2 जवान घायल हुए हैं।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि STF आरक्षक संत कुमार कोमरे को दाहिने हाथ में चोट आई है। वहीं बस्तर फाईटर आर महेश गटपल्ली को पैर में चोट आई है। घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है।

वहीं जंगल में सर्चिंग अभी जारी हैं। पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवानों को हेलीकाप्टर से गंगालूर से दंतेवाड़ा होते हुए रायपुर ले जाया गया है।

ये भी पढ़ेंःशादी का झांसा देकर युवती से गैंग रेप, पुलिस ने धर दबोचा आरोपी चाचा-भतीजे को
बता दें कि सुरक्षाबलों को गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों की एक टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकली। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी हुई। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए।


हालांकि, नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।




































