SAKTI NEWS. द्रौपदी चंन्द्रा सक्ती जिला की प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई है और कमल किशोर पटेल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। दोनों ही लोग निर्विरोध चुने गए हैं। कांग्रेस द्वारा बहुमत नहीं होने के कारण फॉर्म ही नहीं भरा गया था। इस तरह से नेता प्रतिपक्ष डाँ चरणदास महंत के विधानसभा व जिले के तीनों विधानसभा में कांग्रेस विधायक होने के बाद भी प्रत्याशी उतारने में नाकाम रही।
सक्ती को नया जिला बनाए जाने के बाद जिला पंचायत के लिए पहली बार चुनाव हुए हैं, जिसमें बीजेपी के 9 सदस्य कांग्रेस से 3 वे 2 सदस्य निर्दलीय चुनाव जीतकर आए थे। बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण आज बीजेपी से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। सक्ती जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सामान्य महिला के लिए आरक्षित था।
सक्ती जिला में आज जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें द्रौपदी चंद्रा अध्यक्ष निर्वाचित हुई तो वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कमल किशोर पटेल निर्वाचित हुए। जिले के तीनों विधानसभा में कांग्रेस के विधायक होने के चलते जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव रोचक होने की बात कही जा रही थी। लेकिन भाजपा के सटीक रणनीति और कांग्रेस के आपसी गुटबाजी के चलते चुनाव से पहले ही कांग्रेसी कुनबा बिखर गई थी। जिसका फायदा भाजपा को मिला और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पद का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी ने जैसे ही प्रमाण पत्र दिया उसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और फटाखे फोड़ जमकर जश्न मनाया। जीतने के बाद नव निर्वाचित जिला पंचायत के अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा ने जिला पंचायत के सदस्यों का आभार जताते हुए, जिले के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। तो वहीं उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ दिलाने की दिन रात मेहनत करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें:पंचायत सचिव की घोर लापरवाही… 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों को दिलाई शपथ
यह भी पढ़ें:दुर्ग और राजनंदगांव जिला पंचायत में BJP की जीत, रोमांचक मुकाबले मे महिलाओं ने मारी बाजी