BILASPUR NEWS. साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कभी कस्टम ड्यूटी के नाम पर ठग रहे है तो कभी सीबीआई व ईडी का डर दिखाते हुए लोगों जालसाज अपने झासे में लेते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में आया है। जहां पर छात्रा से ड्रग्स सप्लाई के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी की है। पैसे ट्रांसफर होने के बाद डरी सहमी छात्रा ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। तब परिजनों ने इसकी शिकायत साइबर रेंज थाने में की।

ये भी पढ़ेंःशीतकालीन अवकाश में छत्तीसगढ़ HC में होगी सुनवाई, गठित की गई DB, पढ़ें पूरी खबर
बता दें, ठगी की शिकार छात्रा ने शहर के साइबर रेंज थाने में इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने अपने शिकायत में बताया कि मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने छात्रा को बताया कि उनके बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। जिसकी जांच चल रही है। ठगों ने छात्रा से कहा कि ड्रग्स तस्करों ने उनके आधार कार्ड का उपयोग किया है जो सीबीआई की गिरफ्त में हैं।
इस केस की जांच सीबीआई के साथ ही ईडी और केन्द्रीय एजेंसी कर रही है। इस दौरान ठगों ने छात्रा को वीडियो कॉल भी किया और इसकी जानकारी साझा करने से मना किया। छात्रा को ठगों ने वीडियो कॉल किया। जिसके बाद छात्रा को व्हाट्सएप नंबर पर गिरफ्तारी और जांच से संबंधित फर्जी दस्तावेज भी भेजे। इतना ही नहीं जालसाजों ने इसकी जानकारी किसी को भी देने से मना किया। छात्रा के डर का फायदा उठाकर जालसाजों ने उससे अलग-अलग अकाउंट में पैसे डालने के लिए कहा।

ये भी पढ़ेंःSECL कर्मियों को आयकर विभाग कर रहा आयकर रिटर्न के प्रति जागरूक
छात्रा ने अपने परिचित और परिजनों से उधार में पैसे लेकर ठगों के अलग-अलग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए। छात्रा ने करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए उसके बाद भी जालसाजों ने उनसे पैसे मांगे। इस पर छात्रा ने इस विषय में अपने परिचित को बताया तब उसे ठगी होने का अहसास हुआ। तब परिचित ने उन्हें रुपये देने से मना कर दिया। साथ ही इस मामले की शिकायत पुलिस में करने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा ने इस मामले की शिकायत तारबाहर स्थित साइबर रेंज थाने में दर्ज करायी। पुलिस मोबाइल नंबर व एकांउट नंबर के माध्यम से जांच में जुट गई है और ठगों का पता लगाने में का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ेंः14 दिन से लापता बच्चे को सौतेले पिता ने किया मौत के हवाले, शव की तलाश कर रही पुलिस
लगातार किया जा रहा जागरूक
पुलिस साइबर ठगी से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। किसी भी अनजान से बात करने और उनके द्वारा ओटीपी या अन्य किसी तरह का दस्तावेज देने से मना करती है साथ ही पैसे भी ट्रांसफर करने से मना करती है। इसके बाद भी इस तरह के मामले सामने आ रहे है। इसके अलावा केन्द्र सरकार ने भी टोल फ्री नंबर 1930 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर साइबर ठगी की शिकायत की जा सकती है।




































