RAIPUR NEWS. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में BJP प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि हमे डबल इंजन की सरकार के कारण भारी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को हमने पूरी गंभीरता के साथ लड़ा है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में जीत का लाभ हमे निकाय चुनाव में मिलेगा।
इसके साथ ही किरण सिंहदेव ने कहा कि मतदाताओं ने कांग्रेस के आरोपों की राजनीति को नकार दिया। कांग्रेस लॉ एंड ऑर्डर लेकर हमेशा आरोप लगाती रही है। BJP अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने नशे का जोन बना दिया था। इसके दुष्परिणाम कुछ समय तक जरूर दिखेंगे। छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर धीरे-धीरे और बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं को जाल में फंसाया, लाखों की ठगी करने वाले इस एकेडमी के संचालक पर केस दर्ज
किरण सिंहदेव ने यह भी कहा कि अभी जो घटनाएं होती हैं, उसमें जो गिरफ्तारियां होती हैं। आधे से ज्यादा घटनाओं में कांग्रेसियों का हाथ होता है। जब कांग्रेस के लोग पकड़ाते हैं तो चुप हो जाते हैं।
वहीं EVM पर PCC चीफ दीपक बैज ने फिर से संदेह जताया है, इस पर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेसी वायनाड की जीत में EVM पर क्यों संदेह नहीं करते ? कांग्रेसी झारखंड में जीत पर क्यों संदेह नहीं करते? उस पर भी कांग्रेसियों को संदेह जताना चाहिए।
लूडो का खिलाड़ी निकला ट्रेन का लुटेरा, जानिए कैसे बनाता था शिकार…GRP ने पकड़ा तब खुला
मामला
बता दें कि रायपुर दक्षिण में चुनाव में मिली जीत के बाद आज भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पत्रकारों की चर्चा की और कई सवालों का जवाब दिया। साथ ही उन्होंने विपक्ष भी हमला बोला और भाजपा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पलटवार कियाा।