BHILAI NEWS. स्टील क्लब भिलाई की ओर से म्यूजिकल कार्यक्रम गोल्डन म्यूजिकल मोमेंट ऑद द ईरा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 9 नवंबर यानी की शनिवार की शाम भिलाई के सेक्टर-8 में होगा। कार्यक्रम में गीत-संगीत से शाम सजेगी। कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर एक से बढ़कर एक सुंदर व मधुर गीतों का आनंद ले सकेंगे।

बता दें, भिलाई स्टील क्लब की ओर से सेक्टर-8 में म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भुले-बिसरे नगमें व सदी की सुनहरी यादों के रूप में एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति होगी।

वहीं इस कार्यक्रम के लिए एन्ट्री पास जरूरी होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए एंट्री पास भिलाई स्टील क्लब से हासिल कर सकते है।

कार्यक्रम में है इनका भी सहयोग
इस कार्यक्रम का आयोजन भिलाई स्टील क्लब कर रहा है। साथ ही इससे कई बड़े कंपनी व ब्रांड भी जुड़कर सहयोग कर रहे है। इसमें माइक्रो टेक्नोकेम एक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, श्री स्टेक इंडिया, एआरवीएल इलेक्ट्रोटेक, एमआरएस, स्वास्तिक सेल्स, स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल व सेल का सहयोग है।




































