BEMETARA. बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर मिली है। दरअसल, बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में कई के घायल हो गए हैं। इस बीच, 10 से 12 लोगों के मरने की सूचना मिल रही है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं।

इस ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। इस फैक्ट्री में 800 से ज्यादा मजदूर काम करते हैं।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि यहां आए दिन ब्लास्ट होते हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में जीते हैं। कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। आज यहां बड़ा हादसा हो गया। बेमेतरा कलेक्टर ने कहा कि SDM समेत प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल कितने घायल हैं या फिर कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी की है। यहां बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इनकी चपेट में आने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। बारूद फैक्ट्री में होते ही पूरा इलाका दहल गया। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

इसके बाद लोग घरों से निकलकर इधर-उधर देखने लगे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ब्लास्ट में 10-12 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का हाथ कट गया, तो किसी के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास मानव अंग फैले हुए हैं।




































