BEMETARA. बेमेतरा में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 23 लोग घायल हैं, इनमें 4 की हालत नाजुक है, घायलों को रायपुर एम्स रेफर किया गया है। मृतकों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल
जानकारी के अनुसार 40 से 50 लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा के पास ग्राम तिरैया में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया में पेट्रोल पंप के पास रात तकरीबन 2.30 बजे खड़े ट्रक को पिकअप ने टक्कर मारी है।
इससे दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी 11 घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं 8 मृतकों और 12 घायलों को सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। घायलों का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू और जिले के अन्य आला अधिकारी जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचे। जहां घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देशित किया। घायलों को रेफर करने व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
मृतकों की पुष्टि बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने की है। कलेक्टर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी संवेदना है। घायलों को शासन प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी।
ये हैं मृतकों के नाम
- भूरी निषाद महिला 50 वर्ष
- नीरा साहू महिला 55 वर्ष
- गीता साहू महिला 60 वर्ष
- अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला 60 वर्ष
- मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका 5 वर्ष
- खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला 39 वर्ष
- रिकेश निषाद बालक 6 वर्ष
- ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष
ये हैं घायलों नाम
- निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
- मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष
- डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष
- कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष
- सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष
- दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष
- हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष
- रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष
- उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष
- उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष
- प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष
- लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष
- सुनीता साहू महिला 50 वर्ष
- रत्ना साहू महिला 50 वर्ष
- पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष
- दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
- लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
- पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष
- अहिल्या बाई महिला 55 साल
- रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
- सोनबती महिला 60 वर्ष
- अज्ञात महिला 55 वर्ष
- अज्ञात महिला 50 वर्ष