KAWARDHA. कवर्धा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर तेंदूपत्ता संग्राहकों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है। घटना कूकदूर थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के कुकुर थाना क्षेत्र में सेमरा के पास घाटी में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। इसमें सवार 17 तेंदूपत्ता संग्रह को की मौत हुई है कोटवार की सूचना पर कुकुर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना के संबंध में जिले के कलेक्टर और सपा से चर्चा की है और घटना की जानकारी ली है उन्होंने जल्द राहत बचाव कार्य का निर्देश दिया है। वही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
घटना के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी अपनी संवेदनाएं जाहिर की है उन्होंने कहा है कि पंडरिया से तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूर के निधन पर बहुत ही पीड़ा हुई है उन्होंने सरकार से शीघ्र ही पीड़ित लोगों को मुआवजा देने की बात कही है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी अपनी संवेदनाएं मृतक के परिजनों के प्रति व्यक्त की है।