BILASPUR. गुरुवार की देर रात अचानक से होटल इंटरसिटी में अफसरों ने सशस्त्र बल के साथ दबिश दी। जिससे वहां पर सनसनी फैल गई। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के होटल इंटरसिटी में ठहरने की जानकारी के बाद उनके कमरे में पैसे होने की आशंका से अफसरों ने दबिश दी। देर रात तक जांच की गई। अफसरों के हाथ कुछ नहीं आया खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ।

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। प्रत्येक पार्टी अपने प्रत्याशियों को जीत दर्ज कराना चाहती है। यहीं वजह है कि प्रत्याशी खूब पैसा भी खर्च कर रहे हैं।

इसी आशंका से शहर के होटल इंटरसिटी में प्रत्याशी देवेन्द्र यादव की ठहरने की जानकारी अफसरों को मिली। अफसर उनके कमरे में पैसे होने की आशंका से होटल पहुंचे। पैसों का इस्तेमाल चुनाव में किया जाना है। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को जब इस बात की जानकारी हुई वे तुरंत ही होटल पहुंच गए।

लेकिन गेट के पास ही उन्हें सशस्त्र सुरक्षा बलों ने रोक दिया। प्रत्याशी ने अफसरों से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। देवेन्द्र यादव ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है।

उन्होंने इसे तानाशाही व भाजपा का डर बताया। इस दौरान उनके समर्थकों ने खूब हंगामा भी किया।

जमकर हुआ विरोध
इस तरह से अचानक प्रत्याशी के कमरे की जांच करने को लेकर कांग्रेस के लोगों ने गलत बताया साथ ही इसके लिए उन्होंने खूब हंगामा भी किया। इसे तानाशाही कहते हुए भाजपा को खूब कोसा।

होटल में चल रहे कार्यक्रम में जाने से रोका
बता दें होटल में एनिवर्सरी का आयोजन हुआ था।

जहां पर वर्मा परिवार का कार्यक्रम था। अचानक से जांच के लिए अफसरों के पहुंचने से वहां कार्यक्रम में जाने से लोगों को रोका गया। जिससे लोग काफी नाराज हुए।




































