BILASPUR. हर कोई जल्द से जल्द अधिक धन कमाना चाहता है लेकिन इसके लिए कई लोग शार्ट कट रास्ता चुन लेते है। जिससे रूपये तो डबल होते नहीं और जो रूपये दिए होते है वो भी नहीं मिल पाता है। ऐसा ही मामला शहर में भी सामने आया है। जिसमें एक कंपनी में पैसे लगाकर डबल होने का झांसा देकर 55 लाख रूपये की ठगी की गई। वो इस ठगी का शिकार सात लोग हुए।

बता दें, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सकरी के आसमां कॉलोनी में रहने वाली ज्योति वाधवा ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीडित ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी पहचान प्रांजल पाटले से हुई थी। उसने खुद को इंडिपेंडेंट बिजनेस ओनर कंपनी का डायरेक्टर बताया। कंपनी का आफिस मैग्नेटो माल में होना बताया। प्रांजल ने ज्योति को उसकी कंपनी में निवेश करने पर 50 प्रतिशत मुनाफे की बात कहीं। साथ ही पहले पांच लोगों को कंपनी से जोड़ने पर ज्यादा मुनाफा होने की बात कहीं। उसकी बातों में आकर ज्योति ने प्रांजल की कंपनी में 17 लाख 57 हजार रूपये निवेश किए।

उनके साथ राजेन्द्र वर्मा ने 10 लाख 50 हजार, सेमवल कुंजलिया ने 21 लाख 23 हजार, विनय कुमा नेलसन ने 4 लाख 69 हजार, रामचरण जगत ने 1 लाख 42 हजार, हिमांशु राठौर ने 3 लाख 50 हजार, डोमन पाटले ने 8 लाख 50 हजार रूपये निवेश किए। इनमें से कुछ पीड़ितों के पैसे वापस किए गए है। वहीं 55 लाख वापस करने उन्हें गोलमोल जवाब दिया जा रहा है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।09:17 PM