DHAMTARI. धमतरी जिले में कुरुद थाना क्षेत्र के मरौद गांव से हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां रविवार की सुबह एक भाजपा नेता के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपाइयों ने कुरुद थाना में जमकर हंगामा किया।

दरअसल, मृतक भाजपा नेता चंद्र शेखर गिरी गोस्वामी कुरुद के पूर्व विधायक सोम प्रकाश गिरी गोस्वामी के बेटे थे। मरौद गांव में वे अपनी पत्नी के साथ रहते थे। कई महीनों से उनका अपने भाइयों के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था। इससे पहले भी उनका अपने भाइयों के साथ झगड़ा हो चुका है और पुलिस में भी शिकायत हो चुकी थी।

आज सुबह अचानक 8-10 लोग लाठी रॉड लेकर चन्द्र शेखर के घर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर आरोपियों ने इनपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चंद्रशेखर और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों पति पत्नी को धमतरी के डीसीएच हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया।

इस मामले को लेकर कुरुद थाने के बाहर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा द्वारा हमलावरों पर कांग्रेसी होने का आरोप लगाया जा रहा है। वही मृतक की घायल पत्नी ने अपने दो देवरों और उनके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पत्नी





































