BILASPUR. छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर मेंटेनेंस कार्य के लिए लगातार ट्रेनें रद्द की जा रही हैं, जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं भारतीय रेलवे ने रायगढ़ के यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कूल 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज अब रायगढ़ में भी होगा।

कोरोना काल से था स्टॉपेज बंद
पिछले दो वर्षों में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, कोरोना काल के समय रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों की स्टॉपेज छोटे स्टेशनों में बंद कर दी थी. अब एक बार फिर इन स्टेशनों में एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जा रहा है. रायगढ़ में भी इन एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज बंद कर दिया गया था, इसे शुरू करने से रायगढ़ के रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

देखें रायगढ़ में स्टॉपेज मिलने वाली ट्रेनों के लिस्ट
18 अगस्त को हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 17005 एवं 21 अगस्त को रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज रायगढ़ में रहेगा। अर्थात हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रायगढ़ स्टेशन में 16:21 बजे पहुंचेगी और और 16.23 बजे रवाना होगी। तो वहीं रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रायगढ़ स्टेशन में 02:49 बजे पहुंचेगी और 02:51 बजे रवाना होगी।

22 अगस्त को सूरत-मालदा एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 13426 एवं 20 अगस्त से मालदा-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 13425 स्टॉपेज रायगढ़ स्टेशन में रहेगा। सूरत-मालदा एक्सप्रेस 10:51 बजे रायगढ़ पहुंचेगी और 10:53 बजे रवाना होगी। तो वहीं मालदा-सूरत एक्सप्रेस रायगढ़ स्टेशन में 05:48 बजे पहुंचेगी और 05:50 बजे रवाना होगी।

24 अगस्त से हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 22894 और 27 अगस्त से साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 22893 का स्टॉपेज रायगढ़ में रहेगा। हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस रायगढ़ में 23.09 बजे पहुंचेगी और 23.11 बजे रवाना होगी। तो वहीं साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस 09:46 बजे रायगढ़ स्टेशन पहुंचेगी और 09:48 बजे रवाना होगी।






































