
November 24, 2022
0 Comment
निगम में बर्थडे सेलिब्रेशन के विरोध में वोरा का पुतला फूंक रहे भाजपाई झुलसे, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हो रही थी खींचतान
by Vikas Mishra
DURG. दुर्ग शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां निगम में बर्थडे सेलिब्रेशन के विरोध में दुर्ग विधायक अरूण वोरा का पुतला फूंक रहे भाजपाई झुलस गए। इन में से एक भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नीतेश साहू है। वहीं पार्षद अजित वैद्य सहित अनेक कार्यकर्ता भी झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा... Read More






जानकारी के अनुसार भाजपा के द्वारा दुर्ग विधायक अरूण वोरा का पुतला फूंका जा रहा था। इस पुतला दहन में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही विधायक के पुतले को आग लगाई गई वहां मौजूद पुलिस दल में से एक पुलिस कर्मी जलते हुए पुतले को लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि उसने ऐसा पुतले को बुझाने के लिए किया। लेकिन भागते समय जलते हुए पुतले की आग वहां खड़े कार्यकर्ताओं के ऊपर चली गई, जिससे तीन से चार लोग घायल हो गए।आक्रोशित कार्यकर्ता इसे विधायक वोरा के इशारे पर जानबूझकर की गई कार्यवाही बता रहे हैं।
वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पटेल चौक पर चक्का जामकर दोषी पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए सड़क पर लेट गए। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब तक पुलिस कर्मी बर्खास्त नहीं होता हम सभी यहीं सड़क पर ही बैठे रहेंगे। घटना के बाद से ही मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता इकट्ठा हो रहे हैं।
मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक वैभव कुमार द्वारा दोषी पुलिस कर्मी पर सख्त कार्यवाही के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। इसके बाद भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश की अनुपस्थिति में एसडीएम जागेश्वर साहू को ज्ञापन सौपकर निगम में जन्म दिन की घटना की जांचकर पूरा खर्चा विधायक से वसुलने और सरकारी कार्यालय में निजी कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की गई।






























