BHILAI. आस्था के पर्व छठ के समापन पर भाजपा ने इस बार एक नई पहल की है। पूजा के बाद घाटों पर जमा कचरे को जिला मंत्री के नेतृत्व में साफ किया गया। भाजपाइयों ने न केवल घाटों के आसपास के कचरे को उठाया, बल्कि तालाब को भी साफ करने का प्रयास किया।
छठ का पर्व 29 अक्टूबर को नहाय-खाय की परंपरा के साथ शुरू हुआ। 30 अक्टूबर को घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। इसके अगले दिन 31 अक्टूबर को उगते सूरज को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई गई। दो दिन चले इस पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग घाटों पर पहुंचे। लोगों द्वारा छोड़े गए अनुपयोगी सामान से दूसरे दिन घाटों पर कचरा दिखाई दिया। इस कचरे को हटाने के लिए भाजपा नेता सामने आए।

भिलाई के बैकुंठ धाम स्थित सूर्यकुंड सरोवर में सफाई करते जिला मंत्री रामउपकार तिवारी व अन्य कार्यकर्ता।