BHILAI. साधुओं पर जानलेवा हमला करने वाले नौ और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुबह कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को धर दबोचा था और शाम में नौ और लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

भिलाई-3 थाना अंतर्गत चरोदा में बुधवार की सुबह साधुओं को बच्चा चोरी के शक में मारने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। दुर्ग पुलिस द्वारा उक्त घटना का वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हांकन कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में 35 से अधिक लोगों की पहचान कर ली गई है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इनकी हुई गिरफ्तारी
दुर्ग पुलिस ने मामले के आरोप में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर शाम गिरफ्तार किए गए लोगों में धर्मेंद्र महतो (30) पिता रामकुमार महतो, राहुल चौधरी (19) पिता राजेश चौधरी, साधु यादव (48) पिता माधव यादव, रविंद्र साहू (42) पिता भगत राम साहू, शुभम नेवारे (19) पिता राजू नेवारे, ऋतिक कुमार (20) पिता कृष्णा साहू, जय सोनी (18) पिता दुर्गेश सोनी, त्रिलोक सोनकर (23) पिता माया राम सोनकर, राहुल सोलंकी (19) दौलत सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सुबह पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें सत्यनाराण चक्रधारी (44) पिता स्व.श्रवण चक्रधारी, मूलचंद निषाद (40) पिता नरसिंग निषाद, यशवंत साहू (30) पिता दीनदलाय साहू, सत्येंद्र कुमार महतो (32) पिता रामकुमार और भूपेंद्र कुमार वर्मा उर्फ कान्हा (20) पिता राजूराम वर्मा शामिल है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी चरोदा क्षेत्र के ही रहने वाले है। किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों को विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 147 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।








































