DURG NEWS. रियल एस्टेट कारोबारियों के हितों को लेकर दुर्ग-भिलाई में संगठन ने नई पहल शुरू की है। रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में कारोबारियों की एकजुटता, संगठन को मजबूत बनाने और रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े लंबित मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।

बैठक में जमीन के शासकीय मूल्यों समेत रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पूर्व में किए गए संघर्ष और आंदोलनों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान संगठित प्रयासों से ही संभव है। भविष्य में सामने आने वाले नए मुद्दों पर भी एसोसिएशन की ओर से प्रभावी पहल करने का निर्णय लिया गया।

पांच डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग
बैठक में जमीन कारोबारियों के लिए कार्यालय की व्यवस्था कराने के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष मांग रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पांच डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री पुनः शुरू कराने के लिए संबंधित स्तर पर सकारात्मक पहल करने पर सहमति बनी। इस संबंध में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शासन के समक्ष अपनी मांग रखेगा।

आशीष जैन अध्यक्ष, आशीष वर्मा उपाध्यक्ष
बैठक के बाद एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आशीष जैन को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं आशीष वर्मा, त्रेमन साहू और जयंत सोनी को उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा हरिहर देवांगन को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। भागचंद जैन और संदीप चंद्राकर को सहसचिव बनाया गया, जबकि महावीर शर्मा और रमेश शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। संगठन के अन्य पदों का निर्धारण आगामी बैठक में सदस्यों की सहमति और आपसी चर्चा के बाद किया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सभी व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन व्यापारियों और शासन-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी लगातार काम करेगा।
बैठक में तरुण वेगढ़, अजय चंद्राकर, योगेश साहू, अमर बत्रा, नवनीत चंद्राकर, आशीष मिश्रा, आलोक सुराना, संदीप चंद्राकर, नरेंद्र निषाद, नीलेश बाफना, मनीष चोपड़ा, भागचंद जैन, संजय वर्मा, बलराम यादव, अवनीकांत सिंह, मुकेश ओसवाल, दीपक पंडा, उमेश देवांगन, भूपेश साहू, महेंद्र साहू, अजीज खान, विनय देवांगन, चंद्रशेखर साहू, विनय मिश्रा, स्वतंत्र सिंह, मुन्ना गंधर्व, संतोष साहू, अरुण मंडल, लौरेंस डिसूजा, तुषार पाटिल और एकनाथ राजपूत सहित बड़ी संख्या में रियल एस्टेट कारोबारी मौजूद रहे।






































