तीरंदाज न्यूज। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट फिर वायरल हो रहा है। 27 अगस्त को उन्होंने एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें दोनों तरफ पेड़ों से घिरी एक खूबसूरत सड़क थी। उन्होंने वीडियो क्लिप ट्वीट करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से देश में बन रही नई ग्रामीण सड़कों के किनारे पेड़ लगाने का अनुरोध किया।
I like tunnels, but frankly, I’d much rather go through this kind of ‘Trunnel’ …@nitin_gadkari ji, can we plan to purposefully plant some of these trunnels on the new rural roads you are building? https://t.co/6cE4njjGGi
— anand mahindra (@anandmahindra) August 27, 2022
वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उनका यह आइडिया ट्विटर पर वायरल हो गया। लोग तरह-तरह के ट्वीट कर अपने विचार साझा कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने इसका स्वागत किया और वीडियो के दृश्य को शानदार बताया। इस तरह की पहल से जहां रास्ते से गुजरने पर खुशनुमा माहौल मिलेगा। वहीं, हरे पेड़ों की वजह से गर्मी से राहगीरों को राहत मिलेगी और पर्यावरण में भी सुधार होगा।

आनंद महिंद्रा ने वायरल वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। छोटी क्लिप दोनों तरफ पेड़ों से घिरी सड़क का दृश्य दिखाती है। दूर से देखने पर सड़क सुरंग जैसी नजर आती है। महिंद्रा ने इसे ट्री टनल (Tree Tunnel) कैप्शन दिया है। वीडियो को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे सुरंगें पसंद हैं, लेकिन मैं ऐसी ‘सुरंगों’ से गुजरना पसंद करूंगा।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को टैग करते हुए लिखा- नितिन गडकरी जी, क्या हम आपके द्वारा बनाई जा रही नई ग्रामीण सड़कों पर इनमें से कुछ सुरंगों को स्थापित करने की योजना बना सकते हैं? इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सर, कोल्हापुर को कोंकण से जोड़ने वाले राधानगरी वन क्षेत्र में जाते हैं तो ऐसा लगता है।





































