तीरंदाज न्यूज। अक्षय कुमार की फिल्म में एक गाना था, “जहर है कि प्यार है तेरा चुम्मा।” आप भी इस गाने को सुनकर सोचते होंगे कि कोई किस जहरीली कैसे हो सकती है। चूमकर कोई भी किसी की जान ले सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि फिल्मों में दिखाई जाने वाली घटना अमेरिका में असल में हुई है।
एक महिला ने एक कैदी को किस किया और उसके कुछ देर बाद ही कैदी की मौत हो गई। बाद में महिला को गिरफ्तार कर हाइमन काउंटी जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ पहले से कई मामले चल रहे हैं।
बताया गया कि महिला के मुंह में जहर था। उसकी पहचान राहेल डॉलरर्ड के रूप में हुई है। मरने वाले कैदी का नाम जोशुआ ब्राउन था। गार्ड ने दोनों को किस करते देखा था। चुंबन के दौरान राहेल ने मेथामफेटामाइन जहर जोशुआ के मुंह में डाल दिया, जिसे उसने निगल लिया। यह एक बलून के अंदर था।

पेट में जहर की मात्रा अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। जहर निगलने के बाद जोशुआ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोशुआ 30 साल का था और ड्रग तस्करी के आरोप में 11 साल जेल की सजा काट रहा था। उनकी सजा सिर्फ 7 साल बाकी थी और 2029 में वह रिहा होने वाला था।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जेल में किसी को भी प्रवेश देने से पहले उसकी उचित जांच की जाती है। उसके वाहन की भी जांच की गई, लेकिन महिला ने मुंह में जहर छिपा रखा था। इस घटना के बाद सुरक्षा पर भी कई सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है।





































