JOB NEWS. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इसरो के ISRO Propulsion Complex (IPRC), महेंद्रगिरि ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘बी’, कुक ‘ए’ और फायरमैन ‘ए’ के कुल 22 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए विज्ञापन संख्या IPRC/RMT/2026/01 जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। IPRC तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के महेंद्रगिरि में स्थित इसरो की प्रमुख इकाई है। यह लॉन्च व्हीकल और अंतरिक्ष यान कार्यक्रमों के लिए लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम, इंजन और संबंधित तकनीकों के विकास, असेंबली और टेस्टिंग से जुड़ा काम करता है।

इन पदों के लिए ये योग्यता
टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा जरूरी है। इसमें ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल/प्रोडक्शन और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े विषय शामिल हैं।
टेक्नीशियन ‘बी’: 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI और NCVT से NTC या NAC जरूरी है। टर्नर, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन एंड एसी तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कुक ‘ए’: 10वीं पास होने के साथ किसी अच्छे होटल या कैंटीन में कुक के तौर पर 5 साल का अनुभव जरूरी है। अनुभव प्रमाण-पत्र संबंधित प्रतिष्ठान से होना चाहिए।
फायरमैन ‘ए’: 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन निर्धारित शारीरिक मानकों के साथ प्रारंभिक मेडिकल एग्जामिनेशन सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

जानिए वेतन
पोस्ट कोड 60 से 68 और 70 के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। वहीं पोस्ट कोड 71 यानी फायरमैन ‘ए’ के लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष है। उम्र की गणना 5 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के तहत वेतन मिलेगा। इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता समेत अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं।
टेक्निकल असिस्टेंट: लेवल-7, ₹44,900 से ₹1,42,400
टेक्नीशियन ‘बी’: लेवल-3, ₹21,700 से ₹69,100
कुक ‘ए’: लेवल-2, ₹19,900 से ₹63,200
फायरमैन ‘ए’: लेवल-2, ₹19,900 से ₹63,200

लिखित परीक्षा के बाद होगा स्किल टेस्ट
टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘बी’ और कुक ‘ए’ के लिए लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट होगा। स्किल टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का रहेगा और अंतिम चयन में लिखित परीक्षा के प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी। फायरमैन ‘ए’ के लिए लिखित परीक्षा के साथ मेडिकल और शारीरिक दक्षता से जुड़ी प्रक्रिया भी होगी। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को तिरुनेलवेली या चेन्नई में से परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया जाएगा। आवेदन के दौरान चुना गया शहर बाद में बदलने की अनुमति नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे है। अभ्यर्थियों को IPRC की वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद का कोड, शैक्षणिक योग्यता, उम्र और जरूरी प्रमाण-पत्र अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। खासकर फायरमैन पद के उम्मीदवारों को मेडिकल प्रमाण-पत्र संबंधी शर्तों का ध्यान रखना होगा।
यहां देखें आधिकारिक जानकारी
22 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती में अलग-अलग तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।
पद पदों की संख्या
टेक्निकल असिस्टेंट-ऑटोमोबाइल 1
टेक्निकल असिस्टेंट-मैकेनिकल 3
टेक्निकल असिस्टेंट-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन 1
टेक्नीशियन ‘बी’-टर्नर 2
टेक्नीशियन ‘बी’-फिटर 4
टेक्नीशियन ‘बी’-वेल्डर 2
टेक्नीशियन ‘बी’-मशीनिस्ट 3
टेक्नीशियन ‘बी’-रेफ्रिजरेशन एंड एसी 1
टेक्नीशियन ‘बी’-इलेक्ट्रीशियन 1
कुक ‘ए’ 1
फायरमैन ‘ए’ 3
कुल 22
ISRO IPRC की आधिकारिक वेबसाइट





































