RAIPUR NEWS. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों के चलते 13 और 14 सितंबर को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग तथा उरकुरा (ईस्ट)-रायपुर स्टोर डिपो दोहरीकरण कार्य के लिए 12 और 13 सितंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने तथा एक ट्रेन के मार्ग को सीमित करने का निर्णय लिया है।

13 और 14 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
13 सितंबर 2026 को रद्द ट्रेनें—
– 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
– 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
– 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
– 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
– 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
– 58206 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
– 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

14 सितंबर 2026 को रद्द ट्रेनें—
– 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
– 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
– 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर

गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू का परिचालन भी प्रभावित
13 सितंबर 2026 को झारसुगुड़ा और गोंदिया के बीच चलने वाली 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त और प्रारंभ होगी। इसके चलते गोंदिया-बिलासपुर-गोंदिया के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।






































