RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती की संभावित लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।


राज्य शासन के प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे आवेदन के समय ऑनलाइन भुगतान किया गया होगा।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in और CGESB की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


applications open today, Assistant teacher recruitment, check the written exam date, Chhattisgarh News, notification, Raipur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 new web site, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों की भर्ती, रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा





































