RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित स्वागत विहार कॉलोनी में गुरुवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का शव कॉलोनी के एक खुले प्लॉट में पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

मृतका की पहचान सुभद्रा बाई साहू (35 वर्ष), निवासी बोरियाकला के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्रारंभिक तौर पर घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।






































