RAIPUR NEWS. राज्य शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।


जारी आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए की गई है। इस दौरान उनकी सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023 के प्रावधानों के तहत संचालित होंगी।


सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







































