BILASPUR NEWS. शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। तीन निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापनाएं लागू कर दी गई हैं।

सबसे चर्चित बदलाव सिविल लाइन थाना में हुआ है। इसी माह 31 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे थाना प्रभारी एस.आर. साहू को पद से हटाकर सरकंडा सीएसपी ऑफिस भेज दिया गया है। पुलिस महकमे में इसे वीआईपी थाना क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन और कार्यशैली को लेकर लिया गया महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।

वहीं, प्रभारी किशोर केंवट को अब शहर के सबसे अहम थानों में शामिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक, पहले इस पद के लिए एसएसपी ऑफिस के शिकायत सेल में पदस्थ निरीक्षक निलेश पांडेय के नाम पर चर्चा थी, लेकिन डीएसपी पद पर संभावित प्रमोशन के चलते उन्होंने वीआईपी थाने की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद विभाग ने किशोर केंवट पर भरोसा जताया।

इधर, सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पदस्थ निरीक्षक अभय बैस को का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से इस पद की जिम्मेदारी पाने के प्रयास में थे। पूर्व में भी उनके तबादले के आदेश जारी हुए थे, लेकिन वे कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए थे। अब नए आदेश के बाद वे जल्द ही सिरगिट्टी थाने की कमान संभालेंगे।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी समय में शहर की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।





































