Raipur Crime News : राजधानी रायपुर के नजदीक खरोरा इलाके में देर शाम सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर खरोरा लौट रहे ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 2 से 3 बदमाशों ने मैनेजर को रास्ते में रोका और उस पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश उसके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

घायल मैनेजर की पहचान विनीत सोनी के मैनेजर के रूप में हुई है, जो दूसरी ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा थ। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।



































