Durg Triple Murder Case : दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में कोर्ट ने आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

यह सनसनीखेज घटना 21 जनवरी 2020 को हुई थी, जब तालपुरी स्थित एक फ्लैट में तीन लोगों के जले हुए शव बरामद हुए थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी, मासूम बच्ची और एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शवों को जलाने की कोशिश की थी।

मामले की सुनवाई दुर्ग कोर्ट में हुई, जहां न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई।

इस केस में शासकीय वकील भावेश कटारे ने प्रभावी पैरवी की। यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।




































