Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग बच्चियों के साथ नौ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दरिंदगी की। आरोप है कि कुल नौ लड़कों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 
घटना के बाद बच्चियों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।


































