Mahtari Vandan Yojana: रायपुर: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने पहली बार E-KYC की अंतिम तिथि तय कर दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि सभी लाभार्थियों को 30 जून तक अनिवार्य रूप से E-KYC पूरा कराना होगा।

Mahtari Vandan Yojana: मंत्री के अनुसार, इस योजना के तहत वर्तमान में 68 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं और सभी के लिए E-KYC प्रक्रिया जारी है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र और सही हितग्राहियों तक ही पहुंचे।

Mahtari Vandan Yojana: उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि E-KYC की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके लिए पंचायत भवनों और वार्ड कार्यालयों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जहां महिलाएं आसानी से अपनी पहचान सत्यापित करवा सकती हैं।

Mahtari Vandan Yojana:
सरकार ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे तय समय सीमा के भीतर E-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें योजना के लाभ में किसी तरह की रुकावट का सामना न करना पड़े।




































