Teacher Obscene Messages Student रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। भूगोल विभाग के अतिथि शिक्षक (गेस्ट फैकल्टी) अमित साहू पर बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और मानसिक प्रताड़ना करने का गंभीर आरोप लगा है। सागर जिले का रहने वाला अमित साहू पिछले एक साल से कॉलेज में भूगोल विषय पढ़ा रहा था। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से छात्रा से व्यक्तिगत बातचीत करने की कोशिश कर रहा था। पिछले एक महीने से उसकी हरकतें बढ़ गईं।
आरोपी शिक्षक के आपत्तिजनक मैसेज:
अमित साहू ने छात्रा को मैसेज किया – “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।”
इनकार करने पर लिखा – “मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो… अगर मन हो तो बता देना।”
बाद में धमकी देते हुए कहा – “मैसेज डिलीट कर दो, वरना ठीक नहीं होगा।”
शिकायत करने पर छात्रा को डराते हुए लिखा – “तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है। किसी से कुछ मत कहना और सारे मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा।”
Teacher Obscene Messages Student छात्रा ने डरने की बजाय साहस दिखाया। उसने सभी आपत्तिजनक मैसेजों के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे और अपने परिजनों तथा कॉलेज प्रबंधन को पूरी शिकायत कर दी।
छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षक बर्खास्त
मामला सामने आते ही कॉलेज परिसर में छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। बुधवार को सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। बढ़ते दबाव के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत जांच कमेटी गठित की।
Teacher Obscene Messages Student
Teacher Obscene Messages Student साक्ष्यों के आधार पर अमित साहू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और लिखित माफी भी मांगी। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गेस्ट फैकल्टी अमित साहू की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।


































