Protest for Liquor shop: आमतौर पर जहां प्रदेश में शराब दुकानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिलते हैं, वहीं इस बार छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने शराब दुकान बंद करने के बजाय उसे खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Protest for Liquor shop: जिले के अलग-अलग ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। महाराष्ट्र सीमा से लगे गेंदाटोला क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जनसहयोग से गांव में शराब दुकान के लिए भवन तक तैयार कराया था।

Protest for Liquor shop: उनका कहना है कि लंबे समय से संचालित इस दुकान के कारण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर काफी हद तक नियंत्रण बना हुआ था।

Protest for Liquor shop
हालांकि हाल ही में इस दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के आदेश के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि उनके क्षेत्र से अधिकृत दुकान हटा दी गई, तो महाराष्ट्र से अवैध शराब की तस्करी और बिक्री बढ़ सकती है, जिससे कानून व्यवस्था और लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा।

इसी तरह चिचोला क्षेत्र के ग्रामीण भी सरपंच और पंचों के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और गांव में शराब दुकान खोलने की मांग की। उनका कहना है कि लाइसेंसी दुकान नहीं होने के कारण इलाके में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसे रोकने के लिए अधिकृत दुकान जरूरी है।




































