डांट से नाराज होकर चलाई थी गोली घटना 17 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे की है। शराब दुकान में 'ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड' का सुरक्षा गार्ड चन्द्रशेखर पटेल ड्यूटी पर तैनात था। उसी दौरान आरोपी विवेक कुमार यादव (19 वर्ष, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार) अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ देर रात वहां पहुंचा। देर रात आने को लेकर जब गार्ड ने उन्हें डांट-फटकार लगाई, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। Read More











































