BILASPUR NEWS. हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच चौथी लाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग से जुड़े प्रीनॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इस तकनीकी कार्य के चलते 11 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा और कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द:
16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू (68738/68737) रद्द रहेगी।
16 से 27 अप्रैल 2026 तक रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68735) रद्द रहेगी।
15 से 26 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (68736) रद्द रहेगी।
15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (68746) रद्द रहेगी।

16 से 27 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर (68745) रद्द रहेगी।
15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर–कोरबा पैसेंजर (58204) रद्द रहेगी।
16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा–रायपुर पैसेंजर (58203) रद्द रहेगी।
16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68734/68733) रद्द रहेगी।
16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68732/68731) रद्द रहेगी।
11 से 25 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर (58210) रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें:
16 से 27 अप्रैल 2026 तक गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861) बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी और बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
इसी अवधि में झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर (68862) बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था:
कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 और 18252/18251) को 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।



































