JOB NEWS. उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसका उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की शुरुआत और आखिरी तारीख समेत तमाम जानकारी यहां दी जा रही है। इससे पहले आयोग साल 2019 में भर्ती निकाली थी, जिसमें कुल 904 रिक्तियां शामिल थीं। आवेदन सितंबर 2019 में होने के बावजूद, लिखित परीक्षा मई 2022 में हुई थी और रिजल्ट 11 जून 2024 को घोषित किया गया था।

अब आयोग ने 20 मार्च यानी 6 साल 6 महीने बाद नई भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार कुल 929 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

आवेदकों ने UPSSSC द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया होना चाहिए। केवल वेलिड PET स्कोर वाले उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, सांख्यिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या संबंधित विषयों में पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर में ‘O’ लेवल का डिप्लोमा या समकक्ष कंप्यूटर सर्टिफिकेट और देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी टाइपिंग की अच्छी पकड़ होनी जरूरी है।

उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इस गवर्नमेंट जॉब के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को लिए फीस की रकम एक है। सभी आवेदकों को 25 रुपये एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से करनी होगी।

ऐसे होगा चयन
शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के अंकों के आधार पर की जाएगी। पात्र उम्मीदवार 100 अंकों की एक लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप 100 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल मल्टीपल चॉइस बेस्ड (MCQ) होंगे। प्रत्येक सवाल एक नंबर का होगा यानी 100 अंकों का पेपर होगा। इसमें तीन भाग होंगे- पहला 75 नंबर का, दूसरा (कंप्यूटर नॉलेज) 15 नंबर और तीसरा (उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित जनरल स्टडी) 20 नंबर का होगा।

आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। इस प्रक्रिया में PET डिटेल्स का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करना, एप्लीकेशन फॉर्म भरना, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना और फीस जमा करना शामिल है। आयोग ने साफ कहा कि रिक्तियों की संख्या बाद में बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है।

































